फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक समारोहों से दूर होंगे 23 फीसदी लोग, जिले में 77 फीसदी ने ही लगवाई है कोरोना संक्रमण से बचाव की दूसरी डोज

विज्ञापन
23 percent people will be away from public gatherings, only 77 percent have applied the second dose of protection against corona infection in the district
विज्ञापन
फरीदाबाद। सरकारी विभागों द्वारा आयोजित समारोहों में प्रवेश से पहले, अब लोगों को वैक्सीनेशन की दूसरी डोज की सर्टिफिकेट दिखानी होगी। जिला प्रशासन ने शुक्रवार से इसे अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में सभी विभागों को निर्देशित भी कर दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि विभाग अपने आयोजनों में पहुंचने वाले लोगों द्वारा लगाए वैक्सीनेशन की दूसरी डोज की सर्टिफिकेट जरूर देखें, तभी उन्हें प्रवेश करने दें। दूसरी डोज का लक्ष्य करीब 77 फीसदी तक पूरा कर लिया गया है। लेकिन अभी भी 23 फीसदी लोग दूसरी डोज से दूर हैं। लिहाजा ये अब किसी सरकारी समारोहों में भाग नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन को फैलने से रोकने के साथ तीसरी लहर पर विराम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। अस्पतालों में दवा के स्टॉक को पूरा किया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को भी कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अभी तक 29,706,84 से ज्यादा लोगों ने वैक्सीनेशन कराया है। इनमें से 17,714,30 ने पहली और 11,992,54 से ज्यादा लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए अब वैक्सीनेशन के अभियान को तेज कर दिया गया है। इसके तहत जिले में अब रोजाना 20 हजार लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जाएगी। अभी तक यह आंकड़ा 12 से 15 हजार तक ही रहता था। लेकिन जिले में इस आंकड़े को बढ़ाने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने आदेश दिया है कि विभागों द्वारा आयोजित कार्यक्रम व समारोह में उन्हीं लोगों को अंदर प्रवेश करने दिया जाय, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई है। इसलिए अब समारोह स्थल के प्रवेश द्वार पर लोगों के वैक्सीनेशन की दूसरी डोज की सर्टिफिकेट देखी जाएगी। इसके बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश करने दिया जाएगा। - डॉ. मान सिंह, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें