फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रीन बेल्ट की सुरक्षा और सुंदरता पर खर्च किए जाएंगे सवा दो करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
दो चरण में होगा काम, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में माना जा रहा बड़ा कदम
विज्ञापन

मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एफएमडीए) ने सेक्टर-88 के दोनों ओर स्थित ग्रीन बेल्ट की सुरक्षा और सुंदरता बढ़ाने के लिए दो चरणों में कागजी काम पूरा किया है। इन दोनों कार्यों की कुल अनुमानित लागत करीब सवा दो करोड़ रुपये है। जो पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय नागरिकों को बेहतर जीवन देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इस परियोजना में पहले चरण में ग्रीन बेल्ट की सुरक्षा के लिए जीआई इंटरलॉक जाली के साथ टोज वॉल (दीवार) बनाने का काम होगा, जिसकी लागत 1.50 करोड़ रुपये आएगी। इसे 5 महीने में पूरा किया जाना है। दूसरे चरण में हरित सौंदर्यीकरण और बागवानी विकास के लिए कार्य होगा। इसमें ग्रीन बेल्ट के दोनों ओर हरियाली विकसित की जाएगी। इसकी लागत करीब 70 लाख रुपये है यह कार्य की करीब 14 महीने में पूरा होगा।
विज्ञापन


प्रदूषण का स्तर कम करने पर है जोर
विभाग की तरफ से बड़े स्तर पर हरियाली को बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि फरीदाबाद में औद्योगिक इकाइयां ज्यादा होने के कारण यहां प्रदूषण का स्तर पिछले कुछ समय में बढ़ गया है। अब प्रशासन जहां एक तरफ प्रदूषण कम करने के लिए औद्योगिक इकाइयों पर जोर दे रहा है उन्हें नियमों के अनुसार काम करने व कम प्रदूषण वाले उपकरण इस्तेमाल करने के निर्देश दे रहा है वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में हरियाली को विकसित करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हरित मॉडल पेश करेगा एफएमडीए
एफएमडीए की यह दोहरी योजना न सिर्फ ग्रीन बेल्ट को संरक्षित करेगी बल्कि भविष्य के लिए एक स्थायी और हरित मॉडल भी प्रस्तुत करेगी। दीवार और बाड़बंदी से सुरक्षा सुनिश्चित होगी और बागवानी कार्यों से इलाके को एक जीवंत स्वरूप मिलेगा अब बस यह ध्यान देने की जरूरत है कि इन कार्यों को समय पर और गुणवत्ता से पूरा किया जाए ताकि फरीदाबाद की हरियाली बनी रहे। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसमें विभाग के साथ लोगों का सहयोग भी जरूरी है। लोगों को भी आगे आकर अपनी जिम्मेदारी तय कर सभी को जागरूक करना चाहिए।

जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए विभाग की तरफ से लगातार काम किया जा रहा है। जल्द ही इस परियोजना को भी पूरा कर लिया जाएगा
अधीक्षक अभियंता सिविल, एफएमडीए, देवेंद्र भड़ाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें