फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खुला दरबार में 22 समस्याओं का हुआ समाधान, सेहतपुर में लगेंगे 14 नए ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहतपुर में डीएचबीवीएन ने लगाया खुला दरबार, लोगों की समस्याओं को एसडीओ से सुना
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने शुक्रवार को सेहतपुर में खुला दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें सुनी। इसकी अध्यक्षता लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक ओमप्रकाश रैक्सवाल ने की। इसमें 22 मामलों पर सुनवाई हुई, जबकि सेहतपुर में 14 नए ट्रांसफार्मर लगाने की बात की गई है।
विज्ञापन

संयोजक ओमप्रकाश रैक्सवाल ने बताया कि लोगों को बिजली संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में खुले दरबार का आयोजन करवाया गया। जहां पर आम लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया। दरबार में 14 ट्रांसफार्मर व खंभे बदले जाने का फैसला लिया गया। इससे आस-पास के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं, लोगों ने बिजली खपत से ज्यादा बिल आने, तार लटकने, बिजली मीटर आदि समस्याओं से भी अधिकारियों को रुबरु कराया। जिसके बाद 22 समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। एसडीओ जवाहर सिंह सांगवान ने बताया कि ज्यादातर मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। साथ ही 14 ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। सूर्य नगर निवासी अमित कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि करीब एक वर्ष से खराब मीटर बदलवाने के लिए परेशान थे। खुले दरबार के चलते शुक्रवार को एक घंटे में ही मीटर बदल गया। इस मौके पर संतोष चंद्र मंगला, जगमोहन यादव, कृष्ण, राजेश, देवेन्द्र सिंह, विकास, सतीश कुमार, हरभजन सिंह, बबीता राय, राजेश्वरी, धर्मवती व राधा परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें