फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडे बस्ते में चली गई अरावली के 140 फार्म हाउसों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिर कब होगी अरावली के 140 फार्म हाउसों की जांच
विज्ञापन


फरीदाबाद। अरावली की पहाड़ियों की गोद में बसे अनंगपुर गांव में अवैध रूप से बनाए गए 140 फार्म हाउस की जांच ठंडे बस्ते में चली गई है। बिना किसी मानक और सुरक्षा उपाय के बनाए गए यह फार्म हाउस किसी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। दो दिन पहले अनखीर स्थित एक फार्म हाउस में लगी आग के बाद स्थानीय लोगों में अब इन फार्म हाउसों की चर्चा है। हालांकि, अधिकारी इनमें से कुछ फार्म हाउस को तोड़ने का दावा कर रहे हैं।
अरावली संरक्षित क्षेत्र में अवैध निर्माण की शिकायत पर पूर्व निगमायुक्त मो. शाईन ने मार्च 2018 में अनंगपुर इलाके का सर्वे कराया था। सर्वे में कुल 140 अवैध फार्म हाउस चिह्नित किए गए थे। इनमें से 80 फार्म हाउस पूर्णतया तैयार थे, जबकि 60 फार्म हाउस की नींव/डीपीसी/चारदिवारी बनी हुई पाई गई थी। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, यह सभी फार्म हाउस हरियाणा म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन अधिनियम 1994, पंजाब शेल्यूल्ड रोड्स एंड कंट्रोल्ड एरिया रेस्ट्रिक्शन ऑफ रेगुलेटेड डेवलपमेंट एक्ट 1963 और हरियाणा डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन ऑफ अर्बन एरिया एक्ट 1975 की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन कर बनाए गए हैं। इन फार्म हाउस के निर्माण में नगर निगम सहित अन्य सक्षम विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को अनखीर स्थित एक फार्म हाउस में भीषण आग लगी थी। घटना के बाद से अनंगपुर में स्थित यह 140 फार्म हाउस और उनकी सुरक्षा फिर से चर्चा में आ गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना सुरक्षा उपाय के चलाए जा रहे इन फार्म हाउस में यदि आग लगी तो जान माल से ज्यादा पयार्ववरण को नुकसान होगा, क्योंकि यह अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित हैं। मंडलायुक्त जी अनुपमा ने बताया कि 140 तो नहीं लेकिन कुछ अवैध फार्म हाउसों को तुड़वाया गया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें