फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम: कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल
विज्ञापन


फरीदाबाद। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। बीके अस्पताल में सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे 11 कर्मचारियों ने सांकेतिक रूप से भूख हड़ताल की और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं आठ कर्मचारियों ने रक्तदान कर अपना विरोध जताया। कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। उधर, सोमवार को शासन के अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ हुई कर्मचारी नेताओं की वार्ता भी विफल हो गई। कर्मचारियों का कहना है कि बुधवार सुबह तक मांगे नहीं मानी गई तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला अध्यक्ष धवेंद्र सिंह ने बताया कि 5 फरवरी से शुरू हड़ताल मंगलवार को 8वें दिन भी जारी रही। इस दौरान धरने पर बैठे कर्मचारियों ने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लिए नारेबाजी की। सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाई की बात करते हैं। बेटियां पढ़ तो रही है मगर उनके लिए पहले रोजगार तो लाएं जिससे वह अपनी जिंदगी सम्मान के साथ जी सके। उन्होंने बताया कि मंगलवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा से कर्मचारी नेताओं की वार्ता हुई थी, मगर इसमें कोई हल नहीं निकल सका। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों की मांगों को शाम के समय मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद ही वह कोई फैसला लेंगे। कर्मचारी नेता धवेंद्र ने कहा है कि अगर बुधवार तक उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें