फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल के पास मिला राहुल का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल के पास मिला यमुना में डूबे राहुल का शव
विज्ञापन


मंगलवार को शर्त लगाकर अपने दोस्त के साथ कूदा था

अमर उजाला ब्यूरो
बल्लभगढ़। गांव मोहना में उफनती हुई यमुना में शर्त लगाकर कूदे दो युवकों में से लापता हुए युवक का शव बृहस्पतिवार को पलवल के गांव गुरवारी के पास यमुना में बने एक टापू पर मिला। जलस्तर कम होने के बाद ग्रामीणों ने युवक का शव देखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गत मंगलवार को गांव मोहना के दो युवक राहुल व कृष्ण यमुना को पार करने की शर्त लगाकर उसमें कूद गए थे। कुछ देर बाद कृष्ण तो तैरकर बाहर निकल गया, मगर राहुल का कुछ पता नहीं चला। मंगलवार शाम से गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू की थी। बृहस्पतिवार को जलस्तर घटने के बाद पलवल के गांव गुरवारी के पास यमुना में बने एक टापू पर ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इसकी सूचना बल्लभगढ़ पुलिस प्रशासन के पास भी पहुंचे तो यहां से राहुल के परिजन गुरवारी पहुंचे। उन्होंने मृतक की पहचान राहुल के रूप में की। इस पर पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में भिजवा दिया। दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें