फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन परमिट की तैयारियां कर रहे हैं शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन
फरीदाबाद। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। यात्रा की चाह रखने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बीके सिविल अस्पताल प्रशासन ने भी व्यवस्था कर दी है। ईसीजी टेक्नीशियन सुनीता ने बताया कि हर दिन 20 के तकरीबन श्रद्धालु जांच के लिए अस्पताल में आ रहे हैं। कई श्रद्धालुओं ने फरवरी खत्म होने से पहले ही अपनी स्वास्थ्य जांच करवा ली। हालांकि, अमरनाथ यात्रा के लिए औपचारिकताएं पूरी करने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि यात्रा से पहले औपचारिकता भी किसी यात्रा जितनी ही मुश्किल है।
यात्रा के लिए बैंक और स्वास्थ्य औपचारिकताएं किसी भी सामान्य कामकाजी व्यक्ति के लिए आसान नहीं है। सप्ताह के 6 दिन में काम के साथ रजिस्ट्रेशन और स्वास्थ्य जांच संभव नहीं। ऐसे में व्याक्ति को एक दिन अवकाश के साथ ही बैंक की औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं तो दूसरे दिन अस्पताल की भाग-दौड करना भी जरुरी है। पहली बार अमरनाथ यात्रा का मन बनाए बैठे श्रद्धालुओं को नहीं पता कि पहले रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ मेडिकल कराना अनिवार्य है। इसके बाद बैंक सत्यापित पत्र के आधार पर यात्री रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन


अमर नाथ यात्रा के लिए कराएं निशुल्क स्वास्थ्य जांच
अमरनाथ यात्रा के लिए 4 तरह की जांच कराना अनिवार्य है। रक्त जांच, एक्स-रे, ईसीजी और हड्डी समेत सभी जांच सिविल अस्पताल में निशुल्क की जा रही हैं। दोपहर 12 से 2 बजे तक अस्पताल के ईसीजी कक्ष में जांच करा सकते हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए किसी भी प्राइवेट जांच को मान्यता नहीं है। बीके में इसे देखते हुए डा.धीमन की निगरानी में अमरनाथ यात्रियों की जांच चल रही है।
विज्ञापन


हर दिन-हर यात्री के आधार पर होता है अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन
अमरनाथ यात्रा के लिए जिले के पंजाब नेशनल बैंक और जम्मू एंड कश्मीर बैंक को रजिस्ट्रेशन अधिाकर दिए गए हैं। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर रजिस्ट्रेशन किए जाएगें। तय संख्याओं के बाद रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें