शतरंज चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी। स्त्रोत आयोजक
फरीदाबाद चेस एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ आयोजन
बालक और बालिका वर्ग में 30 खिलाड़ियों ने जीते 36 पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित ग्रैंड कोलंबस स्कूल में 4 और 5 अप्रैल को ऑल फरीदाबाद चेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित की गई दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में कुल 215 खिलाड़ियों ने दम दिखाते हुए पदक जीतने का प्रयास किया। इनमें अंडर 7 से लेकर अंडर 18 तक के मुकाबलों में कुल 30 खिलाड़ियों ने 36 पदकों पर कब्जा जमाया, जिसमें 15 बालक और 15 बालिकाएं शामिल रहीं।
इनमें बालक वर्ग के अंडर-7 में विराज वीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि वंश कपूर के नाम रजत और हर्षिव के नाम कांस्य रहा। अंडर-9 में प्रनित रस्तोगी पहले स्थान पर रहे जबकि दूसरे और तीसरे पर श्लोक और रुहान रहे। अंडर 11 में सिद्धांत राणा ने बाजी मारी जबकि अभिनीत ने दूसरा और इशान ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 13 में एकबार फिर से सिद्धांत ने बाजी मारी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर देव और जयांश ढींगरा रहे। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने भी पदकों पर कब्जा जमाया।