फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
विज्ञापन

फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने अलग अलग मामलों में पांच चोरों का गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक ईको कार, एक मोटरसाइकिल, 13 मोबाइल फोन और चांदी के जेवर बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों चंदावली निवासी योगेश उर्फ योगेंद्र और आकाश को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की एक मोटरसाइकिल और आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसी तरह जीवन नगर निवासी भीम उर्फ भोला और कासिम को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच मोबाइल फोन व चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को सोहना से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल कुमार की टीम ने चंदावली निवासी वीर सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की एक ईको कार बरामद की है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें