महिला का बैग छीन ले गए झपटमार
फरीदाबाद। सेक्टर-15 में मोटरसाइकिल सवार झपटमार एक महिला का बैग छीन कर ले गए। बैग में जेवर के अलावा मोबाइल फोन, तीन हजार रुपये व अन्य सामान था। सेक्टर-15 निवासी रीतु खोसला मंगलवार शाम को अपने आभूषण बदलवाने के लिए मार्केट गई थी। वहां से लौटते समय जब वह अपनी कार में बैठने लगी तो मोटरसाइकिल सवार झपटमार उनके हाथ से बैग छीन कर ले गए। बैग में मोबाइल फोन, सोने के आभूषण, तीन हजार रुपये सहित डेबिट व क्रेडिट कार्ड रखे थे। जांच अधिकारी हवलदार प्रदीप ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिली हैं, उसके आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।