सूरजकुंड मेले में बाल श्रम पर निकली रैली
फरीदाबाद। 33वें सूरजकुंड मेले में सराय ख्वाजा राजकीय स्कूल के बच्चों ने बाल श्रम पर रैली निकाली। बच्चों ने हाथों में संदेश लिखी पट्टियां लेकर मेले में घूम-घूम कर लोगों को जागरूक किया।
रैली की अध्यक्षता कर रहे सराय ख्वाजा राजकीय स्कूल में अंग्रेजी के अध्यापक रविंद्र मनचंदा समेत स्कूल के 50 बच्चों व अध्यापकों ने जागरूकता रैली में हिस्सा लिया। इस रैली को न्यायाधीश मित्तल ने सीजेएम मोना सिंह की अगुआई में हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में ट्रैफिक पुलिस से ताऊ वीरेंद्र सिंह ने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी। बच्चों ने मेला देखने वाले लोगों को बाल श्रम समाप्त करने के लिए आगे आ कर सहयोग करने का आह्वान किया। बच्चों ने संदेश लिखी पट्टिकाओं के माध्यम से बाल श्रम मिटाएंगे-भारत उन्नत बनाएंगे जैसे नारे लगाए। इस अवसर पर हलसा के कोऑर्डिनेटर रविंद्र गुप्ता, स्कूल प्राचार्या नीलम कौशिक, अध्यापक अजय, सत्यप्रकाश, रविकांत गुप्ता और संजीव आदि मौजूद रहे।