फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लभगढ़ मैट्रो स्टेशन का नाम राजा नाहर सिंह पर रखने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन का नाम राजा नाहर सिंह पर रखने की मांग
विज्ञापन

-विधायक मूलचंद शर्मा को ज्ञापन देने पहुंचे 36 बिरादरी के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
बल्लभगढ़। राजा नाहर सिंह के नाम पर बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन का नाम रखे जाने की मांग करते हुए रविवार को 36 बिरादरी के लोगों ने विधायक मूलचंद शर्मा को ज्ञापन सौंपा। रविवार सुबह 9 बजे बल्लभगढ़ विधायक के कार्यक्षेत्र पर एकत्रित होकर सभी लोगों ने राजा नाहर सिंह के नाम के नारे लगाए।
विज्ञापन

लोगों की मांग है कि 1857 की क्रांति में शहीद राजा को याद करना समाज हित में है। विधायक को ज्ञापन देने पहुंचे समाज प्रतिनिधियों का कहना है कि सरकार वीर गति को प्राप्त महान हस्तियों को न भूले। चेताया गया कि बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन पर किसी अन्य नाम को समाज नहीं स्वीकारेगा। इसके लिए विधायक को ज्ञापन दिया गया। हाल में बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन का ट्रायल रन भी पूरा किया गया है। उम्मीद है कि दिवाली तक मेट्रो स्टेशनों का काम पूरा कर मेट्रो पटरी पर दौड़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें