फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी ने तड़पाया, बिजली कटौती ने रुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पारा 45 पार, बिजली कटौती ने किया बेहाल
विज्ञापन


फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में रविवार का दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा। गर्म हवाओं के साथ शुरू हुआ दिन दोपहर बाद तक तपता रहा। सूरज की तपिश का असर रहा कि छुट्टी होने के बावजूद दिनभर सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। सूरज ढलने के बाद भी शाम तक गर्मी बरकरार रही, ऐसे में बिजली की कटौती से घर के अंदर दुबके लोगों का आराम छीन लिया।
रविवार की सुबह ही साफ आसमान में तेज चमकते सूरज के साथ हुई। सूर्योदय के समय सुबह साढ़े पांच बजे तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। जैसे जैसे सूरज चढ़ा पारा भी चढ़ता चला गया। सुबह आठ बजे पारा 32 डिग्री पहुंच चुका था जो 10.30 बजे 40 डिग्री जा पहुंचा। दोपहर बाद ढाई बजे तापमान 45 डिग्री पार कर गया।
विज्ञापन

तपते सूरज का साथ गर्म हवाओं ने दिया तो लोगों ने घर में ही रहना बेहतर समझा। रविवार की छुट्टी में सुबह से गुलजार रहने वाली एनआईटी एक की बाजार में सन्नाटा पसरा रहा, दुकानदार भी दुकानों के आगे शेड, पर्दे डाल कर धूप और गर्म हवाओं से बचाव करते दिखे। गर्म हवाओं और तपिश की वजह से शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गली मोहल्लों में सन्नाटा छाया रहा। सड़कों पर इक्का दुक्का वाहन ही नजर आए।
विज्ञापन

सूरज की गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों को रुलाया। एनआईटी, डबुआ कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, एसी नगर सहित शहर के अन्य हिस्सों में बिजली की आंख मिचौली से लोगों को परेशानी हुई। हालांकि बिजली निगम की ओर से जल्द ही फॉल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें