फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरपुर फ्लाईओवर का सफर हुआ महंगा, नई टोल दरें लागू 18-37-52

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरपुर फ्लाईओवर का सफर हुआ महंगा, नई टोल दरें लागू
विज्ञापन

फरीदाबाद। बदरपुर फ्लाईओवर के रास्ते दिल्ली से फरीदाबाद के बीच सफर करने वाले वाहनों का सफर बढ़ी टोल दरों के साथ शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को नई टोल दरों को कंप्यूटर सिस्टम में फीड कर दिया गया है। बृहस्पतिवार आधी रात से नई टोल दरों के साथ वाहनों का सफर शुरू हो गया है। इस फ्लाईओवर से रोजाना करीब 46 हजार वाहन गुजरते हैं। भारी वाहनों के एक तरफा सफर के लिए 2 रुपये और आना-जाना 4 रुपये महंगा हो गया। वहीं कार, जीप, वैन को आने-जाने के लिए एक रुपया अधिक चुकाना पड़ा। हालांकि एनएचएआई की तरफ से टोल दर बढ़ाने के बारे में अवगत करा दिया गया था। मासिक पास के दाम में अधिक बढ़ोतरी होने से वाहन चालकों को अधिक निराशा हाथ लगी है। रोजाना सफर करने वाले लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार शुरू हो गया है। मासिक पास के दाम में 27 से 82 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। बृहस्पतिवार को नई टोल दर के आधार पर पास बनाए गए।
विज्ञापन


आज से नई टोल दर
वाहन श्रेणी एक तरफा आना-जाना मासिक
कार, जीप, वैन 25 38 764
लाइट कॉमर्शियल व्हीकल 38 57 1147
बस, ट्रक, एमएवी, एचसीएम 76 115 2293

सिस्टम में अपडेशन का काम पूरा हो गया है। रात 12 बजे से नई दरें लागू हो गई है। प्रत्येक बूथ पर नई टोल दरों की सूची को लगा दिया है। नई टोल दर के आधार पर मासिक पास बनाने का काम किया गया।
विज्ञापन

- विजय कौशिक, टोल प्रबंधक, बदरपुर टोल प्लाजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें