फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में शनिवार को 200 नए मामलों की पुष्टि है। बीते 24 घंटों में स्वास्थ्य विभाग ने 161 लोगों को संक्रमण मुक्त घोषित किया है। जिले में अब 49801 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 47707 स्वस्थ हुए हैं, जबकि 426 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में कोरोना के 1668 मामले उपचाराधीन हैं।
इसमें से 247 अस्पताल में भर्ती हैं। शेष 1421 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 66 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वहीं, पांच मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
कोविड नोडल डॉ रामभगत ने बताया जिले में सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 3.4 प्रतिशत है। वहीं रिकवरी दर 95.8 प्रतिशत हो गई है। बीते 24 घंटों में 2754 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 2173 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने बताया कि प्रति एक लाख की आबादी पर 33052 सैंपल लिए जा रहे हैं। संवाद