फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अरावली में फार्म हाउस पर जुआ खेलते 20 युवक गिरफ्तार

Thu, 21 Dec 2023 11:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- मौके से 4 लाख 20 हजार रुपये की नकदी व शराब बरामद, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव पावटा मोहताबाद में अरावली की पहाड़ियों में बने फैंटासिया फार्म हाउस में पार्टी के नाम पर जुआ खेलते बीस आरोपियों को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 4.20 लाख रुपये की नकदी व शराब की बोतलें बरामद की हैं। आरोपियों में फरीदाबाद निवासी गौरव, सुमित, कपिल, हरजीत, ईशान, अनिल, योगेश, सचिन, मनोज, गौरव, योगेश, विनोद, विनोद, हरवीन्दर, ओमदेव, कवल, कमल और पलवल निवासी महाराज सिंह, नोएडा निवासी राजेश, प्रतापगढ़ निवासी दिनेश शामिल हैं।
टीम प्रभारी जितेन्द्र को सूचना मिली कि गांव पावटा मोहताबाद फार्म हाउस अरावली फैंटासिया में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। क्राइम ब्रांच बॉर्डर व क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 टीम ने फार्म हाउस पर छापा मारा। मौके पर लोग टेबल लगाकर शराब पी रहे थे और जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 20 आरोपियों से ताश की चार गड्डी व 4.20 लाख रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल कोठी से भी छह गिरफ्तार:
एक अन्य मामले में भी क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने लाल कोठी जवाहर कालोनी से 6 आरोपियों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर 1.21 लाख रुपये बरामद किए। आरोपियों में गांव सारन निवासी मुकेश, डबुआ कॉलोनी निवासी आकाश, एनआईटी-5 निवासी मनोज मखीजा, जवाहर कॉलोनी निवासी मनोज, संजय कालोनी निवासी बिजेंदर और देवेंद्र का नाम शामिल हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें