फरीदाबाद। साइबर क्राइम थानों की टीम ने बीते एक सप्ताह के दौरान 20 साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। साइबर ठगी के छह मामलों की जांच करते हुए ये आरोपी पकड़े गए हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद 4254453 रुपये बरामद किए गए हैं और 141 शिकायतों के निस्तारण का भी पुलिस ने दावा किया है।
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए 26 जुलाई से एक अगस्त के दौरान कार्रवाई की गई । इन छह मामलों में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ के तीन, सेंट्रल के दो व एनआईटी का एक मामला शामिल है। आरोपियों से पूछताछ में 4254453 रुपये बरामद करने के साथ ही 2.13 लाख रुपये शिकायतकर्ताओं को रिफंड भी कराए गए हैं। साथ ही 910288 रुपये बैंक खातों में भी फ्रीज कराए गए हैं। ब्यूरो