फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: थाने के मालखाने से हथियार चोरी में आईटीआई के छात्र समेत 20 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही सामने आने पर मालखाना प्रभारी ईएसआई बिजेंद्र सिंह निलंबित, विभागीय जांच शुरू
विज्ञापन



सभी हथियार बरामद, दिल्ली-एनसीआर तक फैला था नेटवर्क

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सेक्टर-8 थाने के मालखाने से हथियार चोरी के मामले में पुलिस ने आईटीआई के एक छात्र समेत 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी किए गए हथियार बेच दिए गए थे। पुलिस का दावा है कि चोरी किए गए सभी हथियार बरामद कर लिए गए है। पुलिस ने जांच में लापरवाही सामने आने पर मालखाना प्रभारी ईएसआई बिजेंद्र सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, 9 मई को सेक्टर-8 थाना प्रभारी निरीक्षक राजबीर सिंह ने मालखाने का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान मालखाने से कई हथियार गायब मिले। इसके बाद 9 मई को ही सेक्टर-8 थाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया और पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध शाखा की टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अगले 10 दिन के अंदर ही 18 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


आईटीआई के छात्र ने छह महीने तक चोरी को दिया अंजाम

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-30 ने पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया। जांच में सामने आया कि गांव करनेरा निवासी मोनू मुख्य आरोपी पाया गया। वह आईटीआई से पढ़ाई कर रहा है। साथ में अप्रेंटिस के रूप में पुलिस विभाग में नियुक्त था और कंप्यूटर संबंधी कार्य के लिए सेक्टर-8 थाना भेजा गया था। इसी दौरान उसने अक्टूबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच मालखाने से हथियार चोरी कर लिए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हथियार एक साथ नहीं, बल्कि छह महीने के दौरान एक-एक, दो-दो करके गायब किए गए। सीसीटीवी कैमरों से लैस थाने से रोज हथियार चोरी होती रही लेकिन किसी को पता तक नहीं चला।

दिल्ली-एनसीआर में फैला था नेटवर्क

पुलिस के अनुसार, मोनू चोरी किए गए हथियार अपने मामा के बेटे विपिन कुमार निवासी तिजारा (राजस्थान) को देता था। विपिन ने ये हथियार तिजारा निवासी संजय सुनारिया तक पहुंचाए। इसके बाद हथियारों का नेटवर्क तैयार कर उन्हें धारूहेड़ा, भिवाड़ी, रेवाड़ी, गौतमबुद्धनगर, पलवल, नूंह और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग बदमाशों तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन


20 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी


आरोपियों की पहचान मोनू (गांव करनेरा, फरीदाबाद), विपिन कुमार (तिजारा, राजस्थान), संजय सुनारिया (तिजारा, राजस्थान), सरिता (गांव करनेरा), पवन (कमालपुर, खैरथल, राजस्थान), अजय (जीवन नगर पार्ट-2, गोच्छी, मुजेसर), अंकित (बेसलवा कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद), बलवान (डूंगरवास, रेवाड़ी), प्रदीप (मिलकपुर, भिवाड़ी), दीपक उर्फ बल्ली (मिल्कपुर, तिजारा), पुष्पेंद्र, अमन, सचिन, अमित और आशीष (सभी निवासी जिला गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश), दिनेश उर्फ दीनू (रेवाड़ी), मुहम्मद तालीम (घासेड़ा, जिला नूंह), धीरज (पोंडरी, जिला पलवल), राहुल (भोगीपुर, जिला मेवात) तथा प्रवीण सहरावत (हसनपुर, जिला नूंह) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें