फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर सवा करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों से 86 खाली चेक, 10 पासबुक, 15 डेबिट कार्ड व 5 मोबाइल पुलिस ने बरामद किए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बसेलवा कालोनी निवासी एक व्यक्ति से शेयर मार्केट में जबरदस्त मुनाफे का लालच देकर सवा करोड़ की ठगी करने के मामले में 2 आरोपियों को साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

साइबर थाना सेंट्रल में बसेलवा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि ठगों ने उसको एक व्हॉटसएप ग्रुप में जोड़ा जिसमें शेयर मार्केट में निवेश करने के टिप्स दिए जाते थे। इसके बाद ठगों ने उसे दो एप डाउनलोड कराकर एप पर एक खाता खुलवाया। यहां पर उससे विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए शेयर मार्केट में कुल 1 करोड़ 12 लाख 89 हजार 135 रुपये निवेश कराए। मुनाफा दिखाने पर उसने पैसे निकालने चाहे तो नहीं निकले। ठगी का अहसास होने पर उसने साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अजीत (29) व विवेक निवासी सूरत गुजरात को सूरत से गिरफ्तार किया है। आरोपी अजीत (29) खाताधारक है, जिसने अपना खाता कमीशन के लालच में विवेक को बेचा था। आरोपी विवेक ने बताया कि वह खाते को मैनेज करने का काम करता है। खातों में ठगी के पैसे आने पर उसे बैंक से निकलवाकर उनको ठगों को पहुंचाता था। खाते में ठगी के कुल 10 लाख रुपये आए थे। आरोपी विवेक से पुलिस को 86 खाली चेक, 10 पासबुक, 15 डेबिट कार्ड व 5 मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें