फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चेचिस नंबर बदलकर गाड़ी का प्रयोग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों से चारी की कई कारें बरामद, अदालत में पेशकर जेल भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। चोरी की गाड़ियों के चेचिस नंबर बदलकर प्रयोग करने वाले 2 आरोपियों को अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चोरी की कई कारें बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन


अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम गश्त पर थी। गश्त के दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी चोरी की स्विफ्ट को कैली बाईपास रोड से शाहपुरा लेकर आएंगे। जिसपर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने जाट चौक बाई पास रोड पर नाकाबंदी करके स्विफ्ट को रुकवाया। गाड़ी रुकते ही एक लड़का पिछली खिड़की से उतरकर भाग गया। गाड़ी को देवन उर्फ देव गांव सुनपेड चला रहा था तथा एक दूसरा लड़का मोमिन गांव गोच्छी गाड़ी में बैठा हुआ था। जिनको काबू किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि गाड़ी गुरुग्राम सेक्टर-56 से चोरी की है। उन्होंने इस गाडी की नंबर प्लेट बदलकर नंबर प्लेट अनुसार ही चेचिस नंबर बदल दिया। जिसपर अपराध शाखा द्वारा थाना आदर्श नगर में शिकायत भेजकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराकर आरोपी देवन उर्फ देव और मोमिन को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान 4 अन्य चोरी की गाड़ियों को भी बरामद किया गया। ये गाड़िया मौके से भागने वाले आरोपी के सीकरी-शाहुपुरा रोड पर स्थित गोदाम से बरामद की गई हैं। आपराधिक रिकॉर्ड अनुसार आरोपी देवन उर्फ देव पर पूर्व में भी 9 चोरी व चेसिस नंबर बदलने के मामले दर्ज हैं। आरोपी मोमिन गाड़ी मिस्त्री का काम करता है। जिससे पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें