फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निवेश के बहाने एक करोड़ 10 लाख की ठगी के 2 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने लगभग एक करोड़ 10 लाख रुपये की साइबर ठगी को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर ठगी की थी।

सेक्टर-14 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि एक डेटिंग एप पर उसकी एक लड़की से बात हुई थी। बाद में व्हाट्सएप पर युवती ने शेयर ट्रेडिंग कर मुनाफा कमाने की बात कही। उसने शिकायतकर्ता के पास एक एप का लिंक भेज कर लॉगिन करवाया और शिकायतकर्ता के 1 करोड़ 10 लाख 85 हजार 600 रुपये को ठगों के कई खाता में भिजवाया। जब पैसे निकालने को कहा तो आरोपियों ने उससे 24 लाख रुपये की मांग की। धोखाधड़ी का पता लगने पर उसने साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यम व राज कपूर निवासी कानपुर, उतर प्रदेश को कानपुर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पाया गया कि आरोपी राज कपूर ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाता था और इसने सत्यम का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था, जिसके खाता में ठगी के 10 लाख रुपये आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें