फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबड़ कारोबारी पर हमला कर 2.25 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अनखीर चौकी क्षेत्र की जमाई कॉलोनी में कार में सवार होकर आए हमलावरों ने एक रबड़ के कबाड़ का काम करने वाले कारोबारी युसुफ व उनके तीन भाईयों पर लाठी व धारदार हथियार से हमला कर 2.25 लाख रुपये लूट लिए। कारोबारी एनआईटी तीन की नेहरू कॉलोनी के रहने वाले हैं। वारदात के बार वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। बड़खल गांव के रहने वाले अशफाक ने बताया कि उसके मामा युसुफ, इमरान, सद्दाम व छुन्ना नेहरू कॉलोनी में रहते हैं। उनका जमाई कॉलोनी में रबड़ स्क्रैप का गोदाम है। शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे चारों अपने गोदाम में काम कर रहे थे। इसी दौरान एक कार में सवार होकर आए आरोपियों ने फरसा, तलवार व लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। उन्होंने कुछ देर पहले ही कबाड़ बेचा था, जिसके बदले मजें मिले 2.25 लाख रुपये गोदाम में रखे थे। कार सवार आरोपी गल्ले में रखे रुपये लूट कर फरार हो गए। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बीके सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। युसुफ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस शिकायत लेकर मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ितों के अनुसार वे आरोपियों को नहीं पहचानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें