फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत हाईड्रा चालक ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को टक्कर मारी, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धुत हाइड्रा चालक ने बाइकसवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद में नशे में धुत एक हाइड्रा चालक ने मोटरसाइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी। इससे हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई और पति को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना के बाद चालक ने हाइड्रा सहित मौके से भागने का प्रयास किया, मगर लोगों ने उसे पकड़ लिया। भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची थाना बीपीटीपी पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
गांव पलवली निवासी रोहित ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से भूपानी गया था और वहां से लौटते समय जब वह आरपीएस सोसायटी के पास से गुजरा तो देखा कि उसका भाई राहुल और भाभी कविता मोटरसाइकिल पर खेड़ीकलां की तरफ जा रहे थे। इस दौरान एक हाइड्रा चालक ने सामने से उनके भाई की मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। दुर्घटना में उसकी भाभी कविता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से भागने लगा। इस पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर डाली। रोहित के अनुसार चालक नशे में था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राम विरेश बताया। आरोपी मूलरूप से एटा, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और यहां संत नगर में रहता है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कविता के शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें