फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो की साइट पर अपडेट नहीं हुए अभी दोनों स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो की साइट पर अपडेट नहीं हुए अभी दोनों स्टेशन
विज्ञापन


बल्लभगढ़। एस्कॉटर्स मुजेसर (वाईएमसीए) से बल्लभगढ़ तक मेट्रो की विस्तारित लाइन पर सोमवार शाम से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है, मगर अभी तक दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) की साइट पर अभी तक इन दोनों स्टेशनों का ब्योरा अपडेट नहीं किया गया है। राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन से सुबह पहली मेट्रो कब चलेगी और आखिरी कब तक मिलेगी इसका भी विवरण नहीं दिया गया है। डीएमआरसी अधिकारी इस बारे में फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
बल्लभगढ़ मेट्रो का शुभारंभ सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुल्तानपुर, गुरुग्राम में आयोजित केएमपी एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में रिमोट का बटन दबाकर किया। हालांकि, डीएमआरसी की आधी-अधूरी तैयारियों के कारण लोगों को अभी परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। डीएमआरसी ने अपनी वेबसाइट पर राजा नाहर सिंह और संत सूरदास मेट्रो स्टेशनों का ब्योरा अपडेट नहीं किया है। ऐसे में राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन से किसी को कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन जाना है तो उसका कितना किराया लगेगा, मार्ग क्या होगा, कितना समय लगेगा आदि विवरण की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में उसे स्टेशन पर आकर ही यह सब जानकारी उपलब्ध हो सकेंगी। इस बारे में अधिकारिक तौर पर डीएमआरसी के अधिकारी बोलने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि जल्द ही इसे अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों की समय सारिणी भी नहीं उपलब्ध
डीएमआरसी ने सभी मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेन मिलने और स्टेशन से आखिरी ट्रेन छूटने का विवरण दे रखे हैं। चूंकि अभी राजा नाहर सिंह और संत सूरदास मेट्रो स्टेशन पर तैयारियां अधूरी थी तो यहां समय सारिणी नहीं दी गई है। इन दोनों स्टेशनों पर सुबह पहली मेट्रो कितने बजे चलेगी और रात को आखिरी मेट्रो कितने बजे पकड़ी जा सकती है। इसका कोई ब्योरा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें