फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के बॉक्सरों ने दिलाया सोना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फरीदाबाद के बॉक्सरों ने दिलाया सोना

फरीदाबाद। 30वीं सब जूनियर मैन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में फरीदाबाद के बॉक्सरों ने अपने पंच से एक बार फिर शहर को स्वर्ण सहित कई मेडल दिलाए हैं। यह प्रतियोगिता 12 से 16 सितंबर को भिवानी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित की गई थी। बॉक्सरों ने सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक व 6 कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन

द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब के संचालक राजीव गोदारा ने बताया कि बॉक्सरों में हर्षित यादव ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक व हिमालय चौधरी 63 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। यश चौधरी ने 40 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, दीपांशु तेवतिया ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में रजत, हरकेश रावत ने 81 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य, कर्ण सिंह सेन ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य, नितेश कुमार ने 42 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य, अंशुल सरोहा ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य, दीपांशु यादव ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य व यतेंद्र भारद्वाज ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है। उन्होंने कह कि फरीदाबाद की पहचान बॉक्सिंग स्तर पर काफी ऊंचाई पर पहुंच चुकी है। राजीव गोदारा द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब के बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। 21 बच्चे भारतीय सेना में बॉक्सिंग के द्वारा ही चयनित हुए हैं। उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें