फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्डवेयर चौक-प्याली चौक तक सड़क निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


हार्डवेयर-प्याली चौक तक सड़क निर्माण शुरू

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जर्जर हार्डवेयर-प्याली चौक सड़क का निर्माण सोमवार से नगर निगम ने शुरू करवा दिया। इस सड़क की मरम्मत के लिए शहर के पद्मश्री सम्मानित एडवोकेट ब्रह्मदत्त, बाबा रामकेवल अनशनकारी, वरुण श्योकंद सहित अन्य लोगों ने हार्डवेयर चौक पर धरना दिया था। सड़क निर्माण शुरू होने पर प्रदर्शन करने वालों ने नगर निगम प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

औद्योगिक नगरी को गुरुग्राम और नेशनल हाईवे से जोड़ने वाली सड़क का हार्डवेयर चौक से प्याली चौक तक का करीब एक किलोमीटर टुकड़ा अर्से से जर्जर हालत में था। टूटी सड़क में बारिश से जलभराव होने से दुर्घटनाएं होती रहतीं और वाहन भी खराब होते। सड़क के साथ बना नाला भी अक्सर ओवरफ्लो रहता। जलभराव और टूटी सड़क की मरम्मत भी प्रशासन नहीं करवा रहा था। सड़क बनवाने की मांग पर पद्मश्री ब्रह्मदत्त एडवोकेट, बाबा रामकेवल, वरुण श्योकंद आदि ने 5 मार्च से हार्डवेयर चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। इस धरने को शहर की सामाजिक संस्थाओं सहित आम आदमी का समर्थन मिला था। नगर निगम प्रशासन ने प्रदर्शन के दबाव में सड़क की मरम्मत भी शुरू करवाई लेकिन पूरी सड़क दोबारा दोबारा बनवाने की मांग और विरोध की वजह से काम रोकना पड़ा था। सोमवार को नगर निगम की ओर से इस सड़क को पूरी तरह से बनवाना शुरू किया गया है। सड़क निर्माण शुरू हो पर समाजसेवी वरुण श्योकंद, बाबा रामकेवल ने नगर निगम चीफ इंजीनियर डीआर भास्कर, मेयर सुमन बाला, डिप्टी मेय मनमोहन गर्ग का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें