फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नाक के ऑपरेशन के दौरान 19 वर्षीय युवक की मौत, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
मृतक अनूप सहरावत (19), फाइल फोटो। स्त्रोत परिजन
विज्ञापन
- परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
विज्ञापन

पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में ओमेक्स सिटी स्थित मेडिचेक अस्पताल में शुक्रवार को नाक के ऑपरेशन के दौरान 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।
जांच अधिकारी एसआई सुनील कुमार के अनुसार, गांव टीकरी ब्राह्मण निवासी अनूप सहरावत (19) को नाक में परेशानी और बार-बार छींक आने की शिकायत थी। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने नाक का ऑपरेशन करने की सलाह दी थी। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह ऑपरेशन से पहले अनूप को एनेस्थीसिया का इंजेक्शन दिया गया। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने कई घंटे तक उन्हें युवक की स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी। मौत की पुष्टि होने पर उन्होंने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। नूंह स्थित नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें