फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रेलवे के नियम तोड़ने पर 19 लोगों पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। फरीदाबाद में आरपीएफ ने रेलवे के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 19 लोगों से कुल 12,500 रुपये का जुर्माना वसूला। जन विश्वास विधेयक अधिनियम-2026 और संशोधित रेल अधिनियम-1989 के तहत की गई कार्रवाई की गई। कार्रवाई में 16 लोगों को रेलवे लाइन पार करते पकड़ा गया। इन सभी से 500-500 रुपये जुर्माना लिया गया।
विज्ञापन


महिला डिब्बे में यात्रा करने पर दो लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। दोनों से 2500-2500 रुपये जुर्माना लिया गया। वहीं, अनधिकृत रूप से सामान बेचते पकड़े गए एक व्यक्ति पर कार्रवाई करते हुए 2000 रुपये जुर्माना लिया गया। रेलवे अधिकारी श्रवण कुमार ने यात्रियों से सुरक्षित तरीके से यात्रा करने और नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन पार करने समेत अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें