फरीदाबाद। कोरोना की दूसरी लहर में पहली बार जिले में 19 संक्रमित मिले। इसी दौरान 47 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। इससे पहले 12 मार्च को 19 कोरोना संक्रमित मिले थे। वहीं, शनिवार को किसी मरीज के मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से नहीं की गई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 99,566 हो गई है। इसमें से 98,540 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। अभी तक 712 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं उपचाराधीन मामलों की संख्या 314 रह गई है। इनमें से 151 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 163 होम आइसोलेशन में हैं। वहीं 97 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर, जबकि छह मरीज वेंटिलेटर पर हैं। कोविड नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 99 प्रतिशत हो गया है। शनिवार को 2244 नए सैंपल लिए गए। अभी 652 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।