फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगी के 10 मामलों में 19 आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर क्राइम के तीनों थानों की टीम ने 25 से 31 जनवरी के दौरान साइबर ठगी के 10 मामलों में 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 8 लाख 10 हजार 878 रुपये बरामद किए गए हैं। इनसे पूछताछ के दौरान 232 शिकायतों का निस्तारण पुलिस ने किया है। साथ ही 20 हजार रुपये भी रिफंड कराए गए हैं।
विज्ञापन

इन आरोपियों को साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने अपने 2 मामलों में, सेंट्रल की टीम ने 6 मामलों में और बल्लभगढ़ की टीम ने 2 मामलों में गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने कहा कि साइबर ठगी के मामलों में लालच और जागरूकता की कमी के चलते लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। अगर किसी के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें