फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुराने सिक्के खरीदने का झांसा देकर 18.85 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर रील देखने के दौरान फरीदाबाद निवासी रविंद्र को दिखा था विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मिले नंबर पर संपर्क किया तो आरोपियों ने की ठगी
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फेसबुक पर दिखे विज्ञापन के जरिये अपने पास रखे पुराने सिक्के बेचकर रुपये कमाने के चक्कर में एक व्यक्ति ठगों के जाल में फंस गया। आरोपियों ने टीडीएस, जीएसटी व पेनल्टी समेत अन्य बहाने से रिफंडेबल बताकर 18.85 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। लेकिन बाद में न तो 56 लाख रुपये कीमत के बताए गए सिक्के खरीदे और न ही रुपये ही वापस किए। शिकायतकर्ता को 14 अलग-अलग नंबरों से आरोपियों ने कॉल व मैसेज पर बात की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज कर टीम ने जांच शुरू की है।

ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-29 एरिया के रहने वाले रविंद्र कुमार ने दी है। इनको बचपन से ही सिक्के इकट्ठे करने का शौक है। रविंद्र के अनुसार इनके पास सन 1960, 1970, 1980 से अब तक के बहुत से सिक्के रखे हैं। 26 अक्टूबर 2024 को फेसबुक पर रील देखने के दौरान सोनाक्षी नाम से बनी आईडी पर एक विज्ञापन देखा। जिसमें वो पुराने सिक्के खरीदने का दावा कर रहे थे। वहां से मिले व्हाट्सएप नंबर पर बात की और अपने सिक्कों के बारे में बताया तो आरोपियों ने इन सिक्कों की कीमत 56 लाख रुपये बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने आईडी व पता जानने के बाद सिक्के खरीदने की इच्छा जाहिर की तो रविंद्र ने भी हामी भर दी। सोनाक्षी नाम से बनी इस आईडी वाले से कॉल पर बात हुई तो समझ आया कि ये तो कोई युवक है। उसने अपना नाम दिल्ली के उत्तम नगर निवासी विपिन गुप्ता बताया। आरोपी ने टीडीएस, जीएसडी, पेनल्टी समेत अन्य बहाने से रुपये ट्रांसफर करा लिए। ये कहकर रुपये ट्रांसफर कराए गए कि बाद में रिफंड हो जाएंगे। कुल 1885288 रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है। बाद में आरोपियों ने न तो सिक्के खरीदे और न ही रुपये ही वापस किए। मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें