फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस वृद्व को नवजन मोर्चा समिति ने दिया सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
लावारिस वृद्ध को नवजन मोर्चा समिति ने दिया सहारा
विज्ञापन

फरीदाबाद। बादशाह खान अस्पताल के गेट के पास लावारिस हालत में बैठे एक वृद्ध को नवजन मोर्चा समिति ताऊ देवीलाल वृद्धाश्रम ने सहारा दिया है। समिति के संचालक कृष्ण लाल बजाज को अस्पताल के ही किसी एंबुुलेंस चालक ने फोन पर सूचना देकर बताया कि अस्पताल के गेट पर एक वृद्ध लावारिस हालत में पड़ा हुआ है। किशन लाल बजाज बिना देरी किए मौके पर अपने साथियों सूरज आर्य, सत्यपाल चौहान के साथ पहुंचे और वृद्ध को आश्रम लेकर आए। वह अपना नाम हरि उम्र 62 वर्ष बता रहा है इसके अलावा उसने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। अपने घर का पता बताने में वो असमर्थ है। किशन लाल बजाज ने कहा कि वृद्ध की पूरी तरह से देखभाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना तीन नंबर पुलिस चौकी को जल्दी ही दे दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें