फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर ईंट भट्टा मजदूरों से 40 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्तौल दिखा ईंट भट्टा मजदूरों से 40 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

बल्लभगढ़। गांव जवां स्थित ईंट भट्टे पर काम करने वाले 10 मजदूरों से बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर 40 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित भट्टे से ऑटो में सवार होकर बल्लभगढ़ बाजार में किराने का सामान खरीदने आ रहे थे। थाना सदर बल्लभगढ़ पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ निवासी सीताराम भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव जवां स्थित ईंट भट्टे पर काम करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को प्रदीप, लहारे, दिलीप, प्रकाश, सजीत, पीतांबर सहित कई अन्य लोग घरेलू राशन का सामान लेने बल्लभगढ़ बाजार जा रहे थे, जब वे नहर पर बने सोतई पुल पर पहुंचे तो बाइक सवार तीन युवकों ने ऑटो रुकवा लिया। इनमें से एक बाइक स्टॉर्ट करके खड़ा रहा, जबकि दो अन्यों ने उन्हें पिस्तौल दिखाकर ऑटो से उतार लिया। बदमाशों ने सभी की जेब से रुपये निकाल कर फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें