फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलरीस प्रशासन की सख्ती से गायब हुए पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से पटाखे बेचते पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

-सोमवार को सेक्टर-15 मार्केट में चेकिंग के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई
-शहर में नहीं ग्रीन पटाखों का एक भी लाइसेंस
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पुलिस प्रशासन की सख्ती से शहर में इस बार पटाखों की खुली बिक्री नहीं हो रही है। सुप्रीम कोर्ट के ग्रीन पटाखों की बिक्री संबंधी आदेश को लेकर इस पर न तो किसी विक्रेता ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया और न ही जिला प्रशासन ने कोई लाइसेंस जारी किया है। हालांकि सख्ती के बाद भी अवैध रूप से पटाखे बिक रहे हैं। चोरी छिपे बेचे जा रहे इन पटाखों की फोन पर ऑर्डर मिलने के बाद होम डिलीवरी भी की जा रही है। थाना सेंट्रल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से पटाखे बेच रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने इस बार पटाखे जलाने के दो घंटे का समय निर्धारित किया है। साथ ही ग्रीन पटाखे जलाने की बात कही है। सख्ती के चलते इस बार जिला प्रशासन के पास पटाखों के लाइसेंस के लिए कोई आवेदन नहीं आया है। लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। इस बार सर्वोच्च अदालत ने उसमें थोड़ी राहत देते हुए पटाखे जलाने के लिए दो घंटे का समय निर्धारित कर दिया है। इसके साथ ही ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए छूट दे रखी है।
विज्ञापन

हाल ही में आए सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से पहले ही लोगों ने पटाखों का स्टॉक कर लिया था। वहीं पटाखा विक्रेताओं को ग्रीन पटाखों के बारे में कोई जानकारी भी नहीं है। ऐसे में प्रशासन की सख्ती के चलते इस पर जिला प्रशासन के पास पटाखे बेचने के लिए किसी ने भी कोई आवेदन नहीं किया। इस कारण जिले में इस बार पटाखा बाजार नहीं लगा। ऐसे में हर साल धनतेरस पर लगने वाला पटाखा बाजार इस साल नहीं लगा। सोमवार को थाना सेंट्रल पुलिस ने सेक्टर-15 मार्केट में अवैध रूप से पटाखे बेचते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए भारत कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद निवासी राम सागर, अजरौंदा, सेक्टर-15ए निवासी विष्णु, पल्ला निवासी सोनू, सेक्टर-15ए निवासी बलजीत सिंह व ओल्ड फरीदाबाद निवासी रामकुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से पटाखे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें