फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया पीड़ितों ने दवा कोर्स पूरा किया के नहीं, फोन पर ली जा रही जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मलेरिया पीड़ितों ने दवा कोर्स पूरा किया
या नहीं, फोन पर ली जा रही जानकारी
फरीदाबाद। मलेरिया पीड़ित 70 मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य और दवा कोर्स पूरा करने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग फोन के माध्यम से ले रहा है। शनिवार तक करीब आधे मरीजों के ठीक होने की जानकारी और पुष्टि की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार तक ये प्रक्रिया पूरी करने की उम्मीद जताई जा रही है। डेंगू-मलेरिया विभाग प्रभारी डॉ. रामभगत ने जानकारी दी कि घोषित मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य विभाग के लिए फोन से जानकारी ली जा रही है। मलेरिया होने पर 14 दिन की दवा कोर्स को पूरा करने पर ही मरीज ठीक हो सकता है। मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो सके और दवा लेने में लापरवाही न करें, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग मरीजों से लगातार संपर्क करेगा। डॉ. रमेश ने बताया कि मलेरिया से पीड़ित मरीज भी यदि दवा का पूरा कोर्स कर स्वस्थ हो जाते हैं तो आमजन के बीच बीमारी का भय भी कम होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें