पल्स पोलियो अभियान आज से, 4 लाख बच्चे पीयेंगे दो बूंद जिंदगी की
फरीदाबाद। तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने 5 वर्ष तक के करीब 4 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा है। पहले दिन बच्चों को बूथ पर दवा पिलाई जाएगी और उसके बाद घर-घर जाकर कर्मचारी बच्चों को दवा पिलाएंगे।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए जिले में 1500 से अधिक बूथ बनाए गए हैं। इनमें आंगनबाड़ी सेंटर, निजी व सरकारी स्कूल और गांवों की चौपाल जैसे कई सार्वजनिक स्थानों पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग कीच ओर से पल्स पोलियो अभियान का क्रियान्वयन देख रहे डा. रमेश ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से अभियान का हिस्सा बनने की आग्रह किया है। पोलियो की दवा नवजात से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाती है। डा. रमेश के अनुसार पहले दिन बूथ पर दवा पिलाने के बाद स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर पहले दिन दवा पीने से छूट जाता है तो उसे दवा पिलाएंगे। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त देश में पोलियो की बीमारी लापरवाही से दोबारा घर कर सकती है। इसके लिए पोलियो की दवा लगातार पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाना अनिवार्य है।