फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के लिए जागरुक करेंगे स्कूली छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता के लिए जागरूक करेंगे स्कूली छात्र
विज्ञापन

फरीदाबाद। 1 से 31 अगस्त तक चलने वाले देश के सबसे बड़े स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए स्कूली छात्रों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को भी ग्रामीण क्षेत्रों के कई विद्यालयों के छात्रों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त जितेेंद्र दहिया ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण को सफल बनाने के लिए स्कूली छात्रों के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन के प्रेरक दल द्वारा ग्रामीण अंचल के स्कूलों में जागरूकता के लिए प्रभात फेरी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण द्वारा जिले की सभी ग्राम पंचायतों को स्वच्छता के पैमाने पर मापकर उनकी रैंकिंग की जाएगी। इसके लिए ग्रामवासियों से स्वच्छता के आधार पर फीडबैक लिए जाएंगे। गांव में स्कूल, आंगनबाड़ी, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, हॉट बाजार, धार्मिक स्थलों का सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके अलावा घरों में शौचालय की उपस्थिति, शौचालयों का प्रयोग, उनकी स्वच्छता के साथ ही घरों से निकलने वाले ठोस व तरल कचरे के निपटान के आधार पर ग्रामीण क्षेत्र का आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें