फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
विज्ञापन

हथीन। गाँव मिन्डकोला के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। मिन्डकोला पुलिस चौकी प्रभारी इदरीश ने बताया कि गाँव दुबालू जिला नूंह निवासी दो युवक बाइक से मिन्डकोला की तरफ आ रहे थे। सामने से आ रहे एक भारी वाहन से बाइक टकरा गयी। इस दुर्घटना में 21 वर्षीय गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। हथीन थाना पुलिस ने इस संदर्भ में मृतक के चाचा कुलदीप के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जाँच अधिकारी ने बताया मृतक की लाश का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी ड्राईवर की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


विवाहिता के अपहरण का मामला दर्ज
हथीन। समीपवर्ती गाँव महलूका से एक विवाहिता के अपहरण का मामला सामने आया है। विवाहिता के पति के बयान पर हथीन थाना पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जाँच अधिकारी जुबेर खान ने बताया विवाहिता के पति जाकिर के बयान पर गाँव महलूका निवासी साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार अपहरण की गयी 30 वर्षीया सहनाज का पति जाकिर गाँव में परचून की दुकान करता है। 6 नवंबर को सुबह दस बजे वह दुकान का सामान लेने के लिए बाहर गया था। उसकी अनुपस्थिति में दुकान पर उसकी पत्नी सहनाज थी। सहनाज मिट्टी लेने के तसला लेकर जंगल में गई और वापस नहीं लौटी। सहनाज जिस तसले को लेकर घर से गई थी वह तसला नहर पर पड़ा मिला है। जाँच अधिकारी जुबेर खान ने बताया कि अपहृत सहनाज के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें