फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही सड़क को बना रहे, खराब सड़क मरम्मत के इंतजार में

विज्ञापन
विज्ञापन
ठीक सड़क बना रहे, खराब को मरम्मत का इंतजार
विज्ञापन


फरीदाबाद। विकास के नाम पर शहर में अच्छी भली सड़कें तोड़कर दोबारा बनाई जा रही हैं जबकि कई सड़के पुनर्निर्माण नहीं सिर्फ मरम्मत के इंतजार में कई साल से खराब पड़ी हैं। नगर निगम प्रशासन की इस कार्यशैली से शहरवासियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

बीके चौक से स्टेशन रोड जाने वाली केसी रोड काफी अच्छी हालत में है, हाल ही में इस सड़क को बनाने के लिए मशीन से उखाड़ कर खराब कर दिया गया। आरटीआई कार्यकर्ता सुरेश कुमार गोयल के मुताबिक बीके-केसी रोड को तोड़कर दोबारा बनाया जा रहा है, यदि इसे नहीं तोड़ा जाता तो यह सड़क अभी कम से कम पांच साल और चलती। उनका आरोप है कि नगर निगम के अधिकारी ऐसी ही अच्छी सड़कों को तोड़ कर आरएमसी में तब्दील कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बड़खल चौक के पास सड़क करीब दो साल से टूटी पड़ी है। सड़क के गड्ढों में फंस कर कई दो पहिया वाहन चालक घायल हुए तो बड़े वाहनों में टूट फूट हुई। स्थानीय लोगों ने कई बार इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि केसी रोड को दोबारा बनाने से अच्छा था कि बड़खल की इस सड़क को दोबारा बनवाया जाता। सामाजिक कार्यकर्ता पवन भारद्वाज ने बताया कि ईएसआईसी चौक से रोज गार्डन को जाने वाली सड़क पिछले दो साल से खराब पड़ी थी लेकिन उसकी पैचिंग तक नहीं कराई गई। इस सड़क का पुनर्निर्माण होना चाहिए लेकिन सीएम के आने की वजह से इसे मरम्मत करके छोड़ दिया गया। यह हाल शहर के अन्य खराब सड़कों का भी है। निगमायुक्त मो. शाईन से इन संबंध में बात करने का प्रयास किया गया लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें