फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम स्वास्थ्य कर्मी आज से दो दिन की हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एनएचएम स्वास्थ्य कर्मी
आज से दो दिन की हड़ताल पर

- हड़ताल से टीकाकरण आदि कार्यक्रम
और पैरामेडिकल सेवाएं बाधित होंगी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। वेतन विसंगतियां समाप्त करने, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने आदि की मांग कर रहे हरियाणा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने दो दिन की हड़ताल की घोषणा की है। स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर जाने से मंगलवार से सरकारी अस्पतालों में पैरामेडिकल सेवाएं बाधित होने की आशंका है।
विज्ञापन

मालूम हो कि औद्योगिक नगरी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत करीब साढ़े पांच सौ स्वास्थ्य कर्मी तैनात हैं। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र ने बताया कि संघ पिछले एक साल से सरकार से वेतन विसंगतियां दूर करने, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक वेतन की खामियां दूर करने की मांग कर रही है। इस संबंध में संघ के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से आठ बार बातचीत भी हुई। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने एनएचएम कर्मचारियों को एसएसए की तर्ज पर सेवा नियम का लाभ देने के आदेश जारी किए लेकिन छह माह बीतने के बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मांगे नहीं माने जाने पर मजबूर होकर मंगलवार और बुधवार को एनएचएम कर्मचारी हड़ताल करेंगे। करीब साढ़े पांच सौ कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से टीकाकरण, दवा वितरण आदि पैरामेडिकल कार्य प्रभावित होंगे, अस्पतालों में तैनात कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से वहां भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें