फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को जल्द मिलेगी मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब
विज्ञापन

फरीदाबाद। मिलावटखोरी पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज हो गई है। जल्द ही जिले में मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब स्थापित की जाएगी। इस लैब में लोग दूध आदि से बने उत्पाद व अन्य खाद्य सामग्री की जांच हाथोंहाथ करवा सकेंगे। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से 29 प्रदेश और सात केंद्रीय शासित राज्यों में 62 मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब बनाने का फैसला लिया गया था जिसमें से फरीदाबाद में भी दो मोबाइल लैब का प्रस्ताव भेजा गया है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार जल्द ही यह मोबाइल लैब हरियाणा सरकार की तरफ से जिले में मिलने वाली है। इसके लिए मिलने पर पूरे शहर में खाद्य सामग्री के बारे में पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन

मोबाइल लैब से लोग खुद से अपना सामान लाकर जांच करवा सकेंगे। एक सैंपल की जांच 20-30 रुपये में हो जाएगी जिससे लोगों की जेब पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा। अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल लैब आने से लोगों में जागरूकता आएगी। लोग खुद से लैब में जाकर खाद्य पदार्थ चेक करवा सकेंगे। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि मोबाइल लैब वैन आने से विभाग मिलावट खोरों को आसानी से पकड़ सकेगा। इससे आम जनता भी अपने खाद्य पदार्थों को लेकर सुरक्षित महसूस करेंगे। दूध, खोया, पनीर, देसी घी, मस्टर्ड ऑयल, दाल, बेसन, हल्दी और हींग जैसे खाद्य पर्दार्थ की जांच इसके जरिए आसानी से की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें