फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में भिड़ी दो अध्यापिकाएं, पुलिस में दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में भिड़ी दो अध्यापिकाएं, पुलिस में दी शिकायत
विज्ञापन

फरीदाबाद। थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित एक राजकीय स्कूल में शुक्रवार को दो अध्यापिकाएं आपस में भिड़ गई। इस दौरान हाथापाई होने पर दोनों को खरोंचे आई हैं। दोनों ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवा दिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजकीय स्कूल में कार्यरत एक अध्यापिका ने थाने में आकर शिकायत दी कि स्कूल की प्रधानाचार्या ने उसके साथ मारपीट की और उसके चेहरे पर नाखून लगने से खरोंचे भी आई हैं। इस पर पुलिस ने उनकी शिकायत लेकर मेडिकल करवा दिया। थोड़ी देर बाद ही प्रधानाचार्या भी अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंच गई और अध्यापिका पर हाथापाई करने आरोप लगाया। पुलिस ने उनकी शिकायत लेकर उनका भी मेडिकल करवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें