मुजेसर थाना क्षेत्र स्थित संजय कॉलोनी चौकी इलाके से दो सगे भाई एक किशोरी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले गए। पुलिस ने आरोपी इमरान और हारुन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 17 साल की बेटी 13 मार्च से गायब है।
काफी तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान पता चला कि उनकी कॉलोनी में रहने वाले दो भाई इमरान और हारुन उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए हैं। संजय कॉलोनी चौकी प्रभारी एसआई सतपाल सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस आरोपियों और किशोरी की तलाश में जुटी है। ब्यूरो