फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
विज्ञापन


फरीदाबाद। हिमाचल और उत्तराखंड में पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर औद्योगिक नगरी में गलन और शीतलहर वाली ठंड के रूप में रविवार को नजर आया। दिन में चमकते सूरज की मौजूदगी के बावजूद वातावरण में गलन रही और सर्द हवाओं के कारण धूप में भी लोगों ने ठंड महसूस की।
विज्ञापन

औद्योगिक नगरी की सुबह की शुरुआत बदली और तेज हवाओं के साथ हुई। सुबह छह बजे दिन का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड की शिद्दत सुबह से चल रही बर्फीली हवाओं ने और बढ़ा दी। आसमान साफ होने के कारण सुबह साढ़े आठ बजे सूरज चमक के साथ आसमान में नजर आया लेकिन उसकी धूप की गर्मी पर ठंडी हवाएं सर्द कर रही थीं। धूप में बैठने के बावजूद लोगों को सर्दी महसूस हो रही थी। जैसे-जैसे सूरज चढ़ा तापमान में भी इजाफा हुआ। दोपहर ढाई बजे के करीब दिन का उच्चतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवाएं चलने से गलन और ठिठुरन का माहौल रहा। लोगों ने घरों में और दुकानों के सामने अलाव जलाए। सूरज ढलने के साथ ही गलन और हवाओं की वजह से ठंड तेजी से बढ़ी, देर रात तक तापमान गिर कर दस डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। सुबह और रात में हल्का कोहरा होने की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही, हालांकि, दिन में यातायात सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें