मानव रचना में आज से शुरू होगा साहित्यिक उत्सव
फरीदाबाद। सेक्टर-14 स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में पहली बार साहित्यिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय इस उत्सव की शुरुआत शनिवार को होगी। जबकि समापन रविवार शाम को होगा। इस उत्सव में भाग लेने के लिए दिल्ली-एनसीआर के स्कूली बच्चे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्कूल प्रशासन के अनुसार, इस ईवेंट में म्यूजिकल स्टोरी टेलिंग, स्क्रैबल जोन, थिएटर, स्टोरी विद पपेट्स जैसे कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर छात्र नामी किताबों के कई लेखकों से भी मुलाकात कर सकेंगे। स्कूल में छात्रों के इलेट्रॉनिक, रेडियो और प्रिंट मीडिया दफ्तर भी बनाए गए हैं। इनके माध्यम से छात्र यह जान पाएंगे कि मीडिया हाउस में किस तरह काम होता है। ब्यूरो