फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा में फरीदाबाद या उसके आसपास जिले में हाईकोर्ट बेंच की मांग एक बार फिर से उठने लगी है। इस मांग के लिए बार कौंसिल पंजाब एंड हरियाणा के मनोनीत सदस्य एडवोकेट शिवदत्त वशिष्ठ के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एक ज्ञापन बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा इनरोलमेंट कमेटी के चेयरमैन ओपी शर्मा को सौंपा है। ओपी शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट के तीन जस्टिस इस विषय में फरीदाबाद का दौरा कर चुके हैं। वह स्वयं फरीदाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य हैं और वो भी दक्षिण हरियाणा में हाईकोर्ट की अलग से बेच स्थापित करने का समर्थन करते हैं। शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि दक्षिण हरियाणा के लोगों के लिए चंडीगढ़ पहुंचना बहुत कठिन कार्य है। 1966 में हरियाणा राज्य अस्तित्व में आया था, लेकिन 52 वर्ष का समय बीत जाने के बाबजूद भी आज तक दक्षिण हरियाणा में हाईकोर्ट की कोई भी बेंच स्थापित नहीं की गई। इस मौके पर एडवोकेट सुखराम जाखड़, नरेंद्र अत्री, राधेश्याम पाराशर, अनिल पाराशर, सतबीर शर्मा, सुखबीर शर्मा, संतराम नागर, गौरव शर्मा, बुद्घदेव और पवन कौशिक आदि अधिवक्ता मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें