डेंगू के आठ संभावित मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सभी मामलों में सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उधर, मलेरिया के भी 94 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया-डेंगू रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग को निजी अस्पतालों की ओर से डेंगू पुष्टि के 8 मामले भेजे गए हैं। डिप्टी सिविल सर्जन डा. रामभगत का कहना है कि किसी भी मामले की पु्िष्ट जांच रिपोर्ट के बाद ही की जा सकेगी।
जिले में इस बार मलेरिया का असर कम करने में स्वास्थ्य विभाग सफल रहा है। हालांकि संभावित मामलों को भी पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है। डा. राम भगत ने बताया कि संभावना के आधार पर पहले भी मरीजों की जांच की गई है। इनमें से एक भी मामले की पॉजीटिव रिपोर्ट नहीं आई है। ऐसे में डेंगू का एक भी मामला संज्ञान में नहीं आया है।