फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाईएमसीए के डेढ दर्जन छात्रों ने इनसो का दामन थामा

विज्ञापन
विज्ञापन
18 छात्रों ने इनसो का दामन थामा
विज्ञापन

फरीदाबाद। छात्र संघ चुनाव की घोषणा के बाद विभिन्न छात्र संगठनों ने अपना प्रचार, प्रसार और विस्तार शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में वाईएमसीए विश्वविद्यालय परिसर में इनसो द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कई छात्रों ने पार्टी का दामन थाम लिया। इनसो जिलाध्यक्ष रवि शर्मा ने सभी छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। सदस्यता लेने वाले छात्रों में शुभम सौरोत, सागर सिंह, हरवंश, तरूण चौहान, प्रदीप, भुवनेश, विकास कुमार, ऋषभ, सोमवीर, योगश, अजय कुमार, पवन व गौरी शंकर शामिल रहे। पार्टी के जिला प्रभारी संदीप कपासिया ने कहा कि इनसो में शामिल होने वाले सभी छात्रों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनसो के स्थापना दिवस पर 5 तारीख को कैथल में होने वाली युवा अधिकार रैली के लिए सभी छात्रों को निमंत्रण दिया जा रहा है। उन्हें विश्वास है कि इस रैली में वाईएमसीए के ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें