फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी-जीएसटी ने उजाड़े व्यापारी: विकास चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी-जीएसटी ने उजाड़े व्यापारी : विकास चौधरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास चौधरी ने भाजपा को व्यापारी विरोधी सरकार करार देते हुए कहा कि चार वर्षों के दौरान भाजपा सरकार ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। नोटबंदी और जीएसटी जैसे निर्णयों को लागू करके भाजपा ने देश के व्यापारियों को उजाड़ने का काम किया है।
विज्ञापन

विकास चौधरी बुधवार को फरीदाबाद में चलाए जा रहे ‘कांग्रेस घर-घर’ अभियान के तहत बाजार में व्यापारियों से रू-ब-रू हो रहे थे। इस मौके पर उनके साथ असंगठित वर्कर्स कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन ज्ञानचंद आहूजा भी उपस्थित थे। उन्होंने व्यापारियों को भाजपा सरकार द्वारा उनके साथ की गई वादा-खिलाफी के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही कांग्रेस राज में व्यापारियों के हितों में किए गए निर्णयों को बताया। इस मौके पर सुंदर लाल चुघ, संजय सोलंकी, सोहनलाल शर्मा, ईश्वर कौशिक, मास्टर रतिराम, मास्टर रूपचंद वत्स, जयपाल खटाना, फतेहचंद चुघ, लोकनाथ अदलक्खा, कृष्णलाल गेरा, नवनीत गेरा सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें