फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की गति हुई धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में कोरोना संक्रमित नए मरीजों की रफ्तार धीमी हो गई है। पिछले तीन दिनों से रोजाना औसतन 160 से 180 नए मरीज आ रहे है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 165 नए संक्रमितों की पुष्टि की है, जबकि 237 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं दो संक्रमितों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में अब तक 389 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 44 हजार 604 तक पहुंच गई है, जिसमें से 43 हजार 479 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय केस कुल 736 रह गए हैं। इनमें से केवल 176 मरीज ही अस्पतालों में दाखिल हैं, जबकि 560 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में 33 की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से सात वेंटिलेटर पर हैं।
उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 97.5 प्रतिशत तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 3 लाख 84 हजार 685 सैंपल लिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 2992 सैंपल लिए गए हैं। अभी 1875 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

ओपीडी में लगी स्कूली बच्चों की भीड़
कोरोना संकट काल में सरकार द्वारा स्कूलों को एक बार फिर खोल दिया गया है, मगर स्कूल में प्रवेश के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जरूरी है। इस कारण बृहस्पतिवार को बच्चे नागरिक अस्पताल बीके में कोरोना जांच करवाने पहुंचे। जांच के दौरान उनके सैंपल लिए गए है। वहीं दूसरी तरफ स्कूलों में छात्रों को थर्मल जांच के बाद प्रवेश दिया गया। इससे स्कूलों में बच्चों की संख्या काफी कम बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें